सादगी एवं संघर्ष की मूर्ति थे पं.श्याम बिहारी मिश्रा-विवेक मनोचा
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर- सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (महानगर इकाई) द्वारा आज 8 मई दिन सेमवार को स्व.पं.श्याम बिहारी मिश्रा का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से से स्थानीय व्यापार भवन, व्यापार मण्डल कार्यलय पर मनया गया।
सभा को सम्बोधित करे हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापारियों के मसीहा श्याम बिहारी मिश्रा का जन्म 8 मई 1938 को कानपुर में हुआ था। पंडित जी कानपुर बिल्हौर से चार बार सांसद रहे एवं अपनी पूरी जिन्दगी व्यापारियों के लिए संघर्ष करते रहे। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूर्ण भारत वर्ष में व्यापारियों के सर्वमान्य नेता रहे। यह उनकी शख्सियत थी कि वह सारी उम्र ईमानदारी व सादगी से व्यापारियों के लिए संघर्षरत रहे। चार बाद के सांसद होने के बद भी वह राजनीति में पूर्णतया ईमानदारी व सादगी के साथ कार्य करते रहे। उन्होंने व्यापारियों के हितों के लिए पूरे देश में व्यापार मण्डल की स्थापना की एवं व्यापारियों को एकजुट होकर संगठिन होने का कार्य किया। आज व्यापार मण्डल के 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने पर उनके द्वारा स्थापित व्यापार मण्डल पूरे देश में कार्य कर रहा है।इस अवसर पर व्यापार मण्डल द्वारा उपस्थित व्यापारियों को एक-एक पौधा भेंट किया गया व व्यापारियों से आग्रह किया गया कि यह पौधा अपने-अपन घरों पर पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के नाम से लगाकर उनका जन्मदिन मनाये, क्योंकि पंडित मिश्रा व्यापार मण्डल में सदैव एक वट वृक्ष के रूप में व्यापारियों के बीच में उपस्थित रहे।इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, प्रदेश मंत्री महेश नारंग, मंडल महामंत्री संजय भसीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.के.गुप्ता, सुरेश निझावन, नीरज जैन, जसबीर सिंह बत्रा, पुनीत चौहान, भरत मिगलानी, अनुभव शर्मा, अनिल गुप्ता, सुन्दर सैनी, गुलशन अनेजा, मोहन लाल मेहंदीरत्ता, यशपाल डाबरा, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णलाल ठक्कर, मुरली खन्ना, प्रदेश संगठन मंत्री आर.के.मल्होत्रा, अशोक नारंग, मदन लाम्बा आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ