ऑपरेशन व्हाइट पाउडर- 2" अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 11 अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में चलाये जा रहे आपरेशन व्हाईट पाउडर -2 अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध नशीले पद्धार्थ विक्रय करने वाले व नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज कुल 11 शातिर नशा तस्करो को अवैध चरस / स्मैक / प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी जनकपुरी के कुशल नेतृत्व में थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा अभियुक्त प्रदीप शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी किशनपुरा रामनगर पाताल नगरी थाना कोतवाली नगर सहारनपुर को 08 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना जनकपुरी पर मु0अ0स0 131/23 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।थाना प्रभारी मिर्जापुर के कुशल नेतृत्व में थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा अभियुक्त सोहेल उर्फ अलीजान पुत्र नसीम निवासी ग्राम रायपुर थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना मिर्जापुर पर मु0अ0स0 73/23 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।थाना प्रभारी कुतुबशेर के कुशल नेतृत्व में थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा अभियुक्त जुबेर पुत्र आजाद निवासी लण्डोरा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर को 250 ग्राम चरस के साथ व अभियुक्त याकूब पुत्र अनवर निवासी ग्राम रसूलपुर थाना कोतवाली देहात सहारनपुर को 360 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना कुतुबशेर पर क्रमशः मु0अ0सं0 151/23 धारा 8/20 NDPS ACT बनम जुबेर व मु0अ0सं0 152/23 धारा 8/22 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। थाना प्रभारी मण्डी के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्त सोनू उर्फ शब्बीर उर्फ कग्गा पुत्र शमीम निवासी निकट हलवाईयान मस्जिद कमेला कालोनी थाना मण्डी सहारनपुर को 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना मण्डी पर मु0अ0सं0 182/23 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।थाना प्रभारी चिलकाना के कुशल नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1. उमेर पुत्र आमिर निवासी ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर, 2. दानिश पुत्र नौशाद निवासी ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर, 3. नसीम पुत्र इन्तजार निवासी ग्राम गोवर्धनपुर ढलानी थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को कुल 75 ग्राम स्मैक व एक स्पलेन्डर प्लस मोटरसाइकिल के साथ व 4. रजत पुत्र मामचन्द्र निवासी मौ0 कोठीवाला कस्बा सुल्तानपुर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को 35 ग्राम स्मैक व एक सीडी डॉन मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना चिलकाना पर क्रमशः मु0अ0स0 86/23 धारा 8/21/29 NDPS ACT व मु0अ0स0 87/23 धारा 8/21/29 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।थाना प्रभारी नकुड के कुशल नेतृत्व में थाना नकुड पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1- नाजिम पुत्र शमीम निवासी ग्राम जिजोला थाना झिंझाना जिला शामली, 2-बलजिन्दर पुत्र जसवीर सिंह निवासी ग्राम बिडोली थाना झिंझाना जिला शामली को 26 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना नकुड पर मु0अ0सं08/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।

0 टिप्पणियाँ