सहारनपुर का चिकित्सक समाज भी मानव सेवा को समर्पित : डॉ. अजय
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर-विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम श्री डॉक्टर रविंद्र नारायण सिंह का सहारनपुर के चिकित्सकों द्वारा वैचारिक गोष्ठी मुख्य अतिथि के तौर पर भावपूर्ण भव्य अभिनंन्दन किया।
संगोष्ठी में मुख्य अथिति के रूप में आये विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम श्री डॉक्टर रविंद्र नारायण सिंह जो स्वयं में ऑर्थोपेडिस्ट भी हैं और आज उन्होंने दंत चिकित्सक डॉ पंकज खन्ना, डॉक्टर दीपशिखा खन्ना के आवास पर आयोजित वैचारिक गोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहते हुए चिकित्सकों को तकनीकी दायित्वों सहित मानवीय दायित्वों के निर्वहन को भी प्रेरित किया। इस अवसर पर सहारनपुर क्लब के अध्यक्ष डॉ. मोहन सिंह मेयर डॉक्टर अजय सिंह तथा शहर के कई गणमान्य चिकित्सकों ने पुष्प माला एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। विहीप के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सनातन धर्म की अनुपम विचारधारा की दिशाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म वास्तव में है क्या और किस तरह से लोग इससे भ्रमित हो रहे हैं। उन्होंने इस धर्म के प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक अपनी बेहतर सेवाओं के माध्यम से भी समाज के सेवक का कार्य का निर्वाह कर सकता है बशर्ते सेवा निस्वार्थ हो उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के उद्देश्य उसकी कार्यशाला प्रशिक्षण शिविर के संबंध में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेरठ प्रांत में विश्व हिंदू परिषद का एक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है जिसमें अलग-अलग प्रांत के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर आईएमए के डॉक्टर संदीप गर्ग ने आई एम ए द्वारा संचालित निशुल्क सेवा का भी विस्यत्रित रूप से उल्लेख किया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य प्रबुद्ध चिकित्सक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ