गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंटल चाहिए -भगत सिंह वर्मा
उग्र किसानों ने उप गन्ना आयुक्त ओमप्रकाश सिंह को धरना स्थल पर अपने बीच में बैठा कर गन्ना किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व उपस्थित प्रदेश मुख्य मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि इस बार प्रदेश के गन्ना किसानों को किसी भी कीमत पर गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंटल चाहिए। बड़े दुर्भाग्य की बात है की गन्ने की लागत ₹525 कुंटल आ रही है इसके बावजूद भी भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार गन्ना किसानों की अनदेखी करके मात्र ₹350 गन्ना भुगतान भी समय से गन्ना किसानों को नहीं करा रही है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ने की लागत लगातार बढ़ती जा रही है गन्ना किसानों को गन्ना उत्पादन के लिए लेबर समस्या हो गई है प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय महासचिव रविंदर चौधरी गुर्जर ने कहा कि अब समय आ गया है कि किसानों को एक होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से अपना हिसाब चुकता करना होगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक ने कहा कि सभी किसानों को जाति बिरादरी में धर्म से ऊपर उठकर किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करना होगा और शहीद क्रांतिकारियों शहीद भगत सिंह सुभाष चंद्र बोस चंद्रशेखर आजाद के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी को संघर्ष करना होगा। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद जहीर तुर्की ने कहा कि हम नगर नगर गांव गांव जाकर भारतीय किसान यूनियन वर्मा को मजबूत करके गन्ना किसानों की समस्याओं के लिए रात दिन संघर्ष करेंगे। प्रदर्शनकारियों को भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक प्रदेश सचिव ऋषि पाल प्रधान गुर्जर मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह बंटी जिला उपाध्यक्ष मांगेराम यादव जिला मंत्री महबूब असल जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष वसीम जहीरपुर प्रवीण चौधरी सुमित चौधरी मोहम्मद शाहिद जिला मंत्री मोहम्मद मुकर्रम प्रधान हरपाल सिंह तहसील प्रभारी मुनेश पाल बुद्धू ने संबोधित किया। प्रदर्शन में मंडल महासचिव वीरेंद्र सिंह बिल्लू जोगेंद्र सिंह चौधरी कालू सिंह जिला मंत्री मोहम्मद राशिद हाजी सुलेमान जितेंद्र चौधरी अमित चौधरी पंकज चौधरी सुरेंद्र प्रधान आकाश चौधरी रविंद्र सिंह हाजी बुद्धू हसन मोहम्मद शादाब गांधी सिंह गुर्जर अरविंद गुर्जर नीरपाल सिंह गुर्जर मनोज प्रधान पदम सिंह भूपेंद्र सिंह चौधरी वीरपाल सिंह प्रमोद चौधरी मोहम्मद इकराम यासीन त्यागी हाजी साजिद डॉक्टर बारिक त्यागी मोहम्मद अब्दुल सलाम भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश सचिव राजा सोनू हाजी कामिल मोहम्मद मुशर्रफ अमरदीप मान परमजीत विनय चौधरी पृथ्वी सिंह प्रधान अवनीश कुमार मिंटू चौधरी ऋषि पाल चौधरी सुबह सिंह अंकित चौधरी देवेंद्र चौधरी सोनू चौधरी सहित हजारों लोगों ने भाग लिया।

0 टिप्पणियाँ