Ticker

6/recent/ticker-posts

हज़रत मुस्लिम अलैहिस्सलाम के जि़क्र से मजलिसे बरपा

 हज़रत मुस्लिम अलैहिस्सलाम के जि़क्र से मजलिसे बरपा

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-मोहर्रम की पहली तारीख को नगर के विभिन्न इमाम बारगाहो मे हुई मजालिस मे मुस्लिम धार्मिक विद्वानो ने हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चचा ज़ात भाई हज़रत मुस्लिम अलैहिस्सलाम की शहादत का फलसफा बयान किया।मजालिस मे सब से पहले मरसिए खानी की गयी मरसिया पढने वालो मे डाक्टर अथर अली  जैदी, आसिफ अल्वी, सलीम आब्दी, सलीस हैदर काजमी, खुवाजा रईस अब्बास हमजा जैदी आदि थे । 


पहली मजलिस इमाम बारगाह सामानियान,मौहल्ला कायस्थान में हुज्जत उल इसलाम आली जनाब मौलाना सै0 औन मुहम्मद नकवी साहब ने खिताब फरमाया,दसरी मजलिस बडी इमाम बारगाह,जाफर नवाज में हुज्जत उल इसलाम आली जनाब मौलाना मिर्जा शफीक हुसैन शफक साहब ने खिताब फरमाया। तीसरी मजलिस छोटी इमाम बारगाह में हुज्जत उल इसलाम आली जनाब मौलाना सै0 जैदी साहब ने खिताब फरमाया,मजालिस मे हज़रत मुस्लिम अलैहिस्सलाम की शहादत पर शिया मुस्लिम धार्मिक विद्वानो ने बताया कि हज़रत मुस्लिम अलैहिस्सलाम  को हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने करबला पहुचने से पहले सफीर (दूत) बनाकर कूफा भेजा था। इबने जि़याद जो कूफे का गर्वनर था ने हज़रत मुस्लिम को बन्दी बनाकर आप पर जुल्मो सितम (यातनाऐ दी) किया और बाद मे हज़रत मुस्लिम अलैहिस्सलाम को किले की किले की दीवार से गिराकर शहीद कर दिया इबने जि़याद यजीद की हकूमत का गर्वनर था ।शिया मुस्लिम विद्वानो ने बताया कि हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने अपने नाना रसूले खुदा स0अ0व0अ0व0स0 के बताये गये अहिन्सा के रास्ते पर चलकर दुनिया को दिखा दिया की जुल्म के आगे मजलूमियत हमेशा से जीत ती आयी है। आज जिन जिन कौमो ने अहलेबेैेत का रास्ता अपनाया है वह आज भी आतकंवाद के खिलाफ है इस्लाम पर उंगली उठाने वालो को अहलेबैत के मानने वालो ने अहिंसात्मक तरिके से जवाब दिया है इस्लाम मे किसी की जान व माल को नुकसान पहुचाने की इजाज़त नही है जो लोग आतकवाद का रास्ता अपना रहे है वह इस्लाम के विरोधी है जो लोग रसूले खुदा व अहलेबैत के मानने वाले है वह आतकवाद के हमेशा से खिलाफ रहे है इसलाम के मायने शान्ति से है अमन से है इसलाम कहता है नेक बनो जिससे तुममे एकता आये और जब तुम नेक होगे तो तुममे कोई बुराई न रहेगी। मजालिस के आखिर मे नौहा खानी की गयी जिसमे अन्जुमने अकबरिया व अन्जुमने इमामिया व अन्जुमने सोगवारे अकबरिया ने नौहा खानी व सीनाज़नी की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारतीय कुराश टीम की चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, चयनित खिलाड़ी एशियन कुराश चैम्पियनशिप में करेंगे प्रतिभाग