असेम्बली ऑफ़ गॉड चर्च में बड़ी धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची एस0डी0एम0 संगीता राघव ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुनिया में क्रिसमस पर्व बड़ी धूमधाम से व श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। वैसे तो सभी पर्व एकता, भाईचारे व मानवता का संदेश देते हैं, लेकिन क्रिसमस पर्व अपने आप में ही अनूठा पर्व है जो दुनिया के सभी देशों में मनाया जाता है।प्रार्थना के दौरान रेव्यू राजन पिल्लई ने बाइबिल के सन्देश को लोगों को बताया गया। उन्होंने प्रभु यीशु मसीह के संदेश प्रेम, मोहब्बत, दया को मानवता के लिए श्रेष्ठ बताया और कहा कि हमें सदैव एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। उन्होंने चर्च के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि इस चर्च का भारतीय इतिहास के चर्चों में अपना एक खास और अलग स्थान है क्योंकि 1905 के मूवमेंट के बाद 1915 में शुनमेकर ने इसकी स्थापना असेम्बली ऑफ़ गॉड चर्च के रूप में की थी। 1915 के बाद से उक्त चर्च असेम्बली ऑफ़ गॉड चर्च के रूप में जाना जाने लगा। आज क्रिसमस के अवसर पर चर्च को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया गया है जिसकी सुंदरता देखते बनती है।
क्रिसमस पर्व को लेकर विश्वासी समुदाय के परिवारों में पिछले एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही थी। क्रिसमस केक के साथ ही घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाये गये। सोमवार को सुबह से ही घरों में चहल पहल शुरू हो गयी थी। लोग नये नये कपड़े पहनकर गिरजाघरों में पहुंचे और प्रार्थना सभाओं में भाग लिया।वेलकम टीम में मुख्य रूप से रजनी कुलीन, मीनाक्षी, रीना,मोना, निम्मी आदि शामिल रहे जिनके द्वारा अतिथियों का बडे़ ही सुंदर ढंग से स्वागत किया गया।कार्यक्रम को सांसद फजलुर्रहमान, पूर्व विधायक इमरान मसूद, किसान नेता योगेश दहिया, पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने भी सम्बोधित किया तथा क्रिसमस की सभी को बंधाईयां दी।बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म के विषय पर अनेक गीत गाये और लोगों के बीच शांति का संदेश रखा। नन्ही क्रेस्टोनो कर्लिन ने नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से हैनरी प्रसाद, श्रीमती हैलन, रमेश चन्द, जसवंत सिंह, डा0सेवियो फर्नाडीस, रजनी कुरली, मनोज कुलीन, शामली भटटाचार्या, सोनिया, सूजल, शुभम कुमार, विजय डेनियल, रीना एलेक्स, स्टीफ फर्नाडींस सहित भारी संख्या में ईसाई समाज के लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ