प्रधानमंत्री आज विकास और खुशहाली की गांरटी बन गए हैं-डॉ.अजय कुमार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गत साढे़ नौ वर्ष में पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का बुनियादी ढांचा जिस तरह मजबूत हुआ है वह अभिनंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश में 12 करोड़ और उत्तर प्रदेश में पौने तीन करोड़ शौचालय बनाये गए हैं,किसान को उसकी फसल की लागत का डेढ़ गुणा दाम मिला है। देश में 12 करोड़ जिसमें से उत्तर प्रदेश में दो करोड़ 61 लाख किसानों को छह हजार सालाना के हिसाब से किसान सम्मान निधि मिली है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत देश में चार करोड़ आवास लोगों को उपलब्ध कराये गए हैं जिनमें से 55 लाख अकेले उत्तर प्रदेश में बने हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा में चल रही वैन संप्रभुता, विकास, खुशहाली, समृद्धि, और जनकल्याणकारी योजनाओं की गारंटी है, इसका सभी क्षेत्रों में ढोल नगाड़ों के साथ उत्सव की तरह स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सुझाव दिया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के स्वागत स्थलों पर अधिक से अधिक लाभार्थियों को बुलाये और उन्हें योजनओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ दिलवाएं।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ही है जिन्होंने देश के चार करोड़ लोगों को अपना घर मुहैय्या कराया है। प्रधानमंत्री आज विकास और खुशहाली की गांरटी बन गए हैं। महापौर के साथ नगर विधायक राजीव गुुुंबर ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि सभी बड़ी योजनाओं के स्टॉल कार्यक्रम स्थलों पर लगवाकर वहीं लाभार्थियों के आवेदन कराएं तभी लोगों को अहसास होगा कि सरकार उनके द्वार तक आयी है। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत तब होगा जब देश के नागरिक समृद्ध होंगे, सरकार की समस्त योजनाएं लोगों को समृद्ध करने के लिए ही संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी वंचितों को योजनाओं का लाभ दिलाने की गारंटी बन गए हैं। महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने कहा कि पहले लोग अधिकारियों के दरवाजे पर खडे़ रहते थे, लेकिन आज अधिकारी योजनाओं के साथ लोगों के दरवाजे पर खड़े हैं। इससे अलावा पार्षद मुकेश गक्खड़, पार्षद सुभाष चंद, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, सुनील गुप्ता, शीतल विश्नोई, पूर्व पार्षद कंचन धवन व रेखा रोहिला ने भी संबोधित किया। जबकि मंडल संयोजक यशपाल त्रेहन, जितेंद्र नागर, अंकित जाटव,सुरेन्द्र धवन, कुलदीप कपूर, सोनिया बिष्ट आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने किया।


0 टिप्पणियाँ