प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के स्वाभिमान, सम्मान की चिंता की-गुंबर
विकसित भारत संकल्प यात्रा को सम्बोधित करते हुए महापौर डॉ.अजय कुमार ने कहा कि भारत के पुराने गौरव को लौटाने का काम प्रधानमंत्री कर रहे है। आज जब भारत जी-20 की अगुवाई करता है तो पूरी दुनिया मोदी के सामने शीश झुकाती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जो लोग योजनाओं की जानकारी रखते हैं वह गरीबों को जानकारी देकर उनकी मदद करें।नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के स्वाभिमान, सम्मान और सुरक्षा की चिंता की है। पहले चीन पाकिस्तान भारत पर हमला करते थे तो हम दूसरे देशों की तरफ मदद के लिए देखते थे। आज हमास इजराइल का युद्ध हो या रुस-यूक्रेन का युद्ध पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है,। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने हर वर्ग की चिंता की है। सरकार की सभी योजनाएं सभी के लिए है। बिना किसी भेदभाव के सबको लाभ पहुंच रहा है। महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने कहा कि वर्ष 2047 में जब भारत आजादी के सौ वर्ष पूरा हो रहा होगा तो वह विकसित राष्ट्र के रुप में दुनिया के सामने हो। यह संकल्प यात्रा आपको यह संकल्प दिलाने के लिए आयी है कि आप प्रधानमंत्री के इस संकल्प को पूरा करने के लिए योजनाओं का लाभ उठाकर समृद्ध नागरिक बनें।केंद्र सरकार के उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय से आये गौतम कपूर ने भी सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। अपर नगरायुक्त ने कहा कि योजनाओं को मिशन के रुप में लेकर लोगों को यह बताना और समझाने की जरुरत है कि कौन सी योजना किस व्यक्ति के लिए है। लोग जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। उन्होने कहा कि इस विकसित भारत संकल्प यात्रा का यही उद्देश्य है कि पात्र लोगों को योजनाओं के बारे में बताया जाए। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बच्चों और वृद्ध लोगों को सर्दी से बचाव की सलाह दी। इसके अलावा पार्षद मयंक गर्ग, चौधरी वीर सैन सिद्धू,राजकुमार मक्कड़, पार्षद मुकेश गक्खड़, शीतल विश्नोई, सुरेन्द्र अग्रवाल, यशपाल त्रेहन, मनोज ठाकुर, हनी वर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया। उक्त कार्यक्रमों में अश्वनी अरोड़ा, जितेंद्र गुप्ता, मनुज तायल, मनोज कुमार, प्रीतम सैनी, मनोज मलिक मोहित पुरी, सुधीर मिगलानी, नरेन्द्र भूटानी, गोपाल यादव, सौरभ अरोड़ा आदि शामिल रहे। संचालन डॉ.वीरेन्द्र आज़म ने किया।

0 टिप्पणियाँ