Ticker

6/recent/ticker-posts

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को लेकर समन्वय गोष्ठी का आयोजन

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को लेकर समन्वय गोष्ठी का आयोजन

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-पुलिस महानिदेशक,कानून एवम व्यवस्था/राज्य नोडल पुलिस अधिकारी उत्तर प्रदेश के कुशल निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निष्पक्ष एवम सकुशल सम्पन्न हो,इसी को लेकर आज अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन डीके ठाकुर की अध्यक्षता मे आज सर्किट हाऊस में उत्तर प्रदेश, हरियाणा,उत्तराखंड एवम दिल्ली के प्रशासनिक एवम पुलिस के उच्चाधिकारियों की एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन डीके ठाकुर द्वारा सभी उच्चाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया।

इस मोके पर 2024 के लोक सभा चुनाव को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन डीके ठाकुर ने कहा,कि शातिर अपराधियों की धरपकड़ व उनके विरुद्ध कार्रवाई में सहयोग व समन्वय करना,बार्डर पर चेकिंग हेतू पुलिस व्यवस्थापन सीमावर्ती राज्यों एवम जनपदों से अवैध शस्त्रों की तस्करी की रोकथाम हेतू की जाने वाली कार्रवाई अपराधियों व गैंग चलाने वाले अपराधियों की सूचना के साथ साथ आपसी सहयोग बेहद जरूरी है।उन्होने कहा,कि हरियाणा, उत्तराखंड,दिल्ली एवम अन्य जनपदों से सटे बार्डर पर प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग,मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम,हाईवे की सुदृढ़ सुरक्षा,गौवध पर पूर्णतया अंकुश लगाने मे आपसी सहयोग भी बेहद जरूरी है।इस मोके पर उन्होंने कहा,कि छोटे बड़े अपराधी बार्डरों पर इस तरह की हरकत कर चुनाव में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं,इसलिए पर्याप्त पुलिस बल लगाकर उनको रोकना भी बेहद जरूरी है।इस विचार गोष्ठी में पुलिस महानिरीक्षक मेरठ जोन नचिकेता झा के अलावा सहारनपुर मण्डलआयुक्त हरिकेश भास्कर यशोद, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने भी अपने अपने विचार रख समावर्ती राज्यों एवम जनपदों के आसपा वांछित वारंटी,इनामी अपराधी जो उत्तर प्रदेश के निवासी है,के विरुद्ध एक अभियान चलाकर संयुक्त रूप से कार्रवाई हो।

इस मोके पर पुलिस महानिरीक्षक मेरठ जोन नचिकेता झा के अलावा,पुलिस महानिरीक्षक करनाल परिक्षेत्र सतेन्द्र कुमार गुप्ता,पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, सहारनपुर मण्डलआयुक्त हरिकेश भास्कर यशोद,पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी, मण्डलआयुक्त मेरठ श्रीमति सेल्वा कुमारी जे,अपर आयुक्त पूर्वी परिक्षेत्र दिल्ली पुलिस सागर सिंह कलसी, जिलाधिकारी डां,दिनेश चन्द्र, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर अरविंद मल्लप्पा बंगारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा,विपिन ताड़ा,पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन,पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर आभिषेक सिंह,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा, जिलाधिकारी बागपत जीतेन्द्र प्रताप सिंह,जिलाधिकारी शामली रविन्द्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह,पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक,पुलिस अधीक्षक बागपत अर्पित विजय वर्गीय,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार स्वपन किशोर सिंह, क्षेत्राधिकारी करनाल सुभाष चंद,क्षेत्राधिकारी पानीपत धर्मवीर सहित अनेक पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।इस मोके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी द्वारा अपने सम्बोधन में सभी का धन्यवाद अदा करने साथ साथ इस गोष्ठी का समापन किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भाजपा युवा मोर्चा के खिलाफ सेना के जवान के परिवार ने दिया प्रार्थना पत्र