Ticker

6/recent/ticker-posts

विशेष सचिव ने किया गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण

 विशेष सचिव ने किया गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उ०प्र० श्री विनोद कुमार,  द्वारा जनपद के ब्लाक नागल में सरसीना गो आश्रय स्थल एवं ब्लाक रामपुर मनिहारान में नन्दपुर गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव द्वारा निर्देश दिये गये की रात्रि में केयर टेकर की व्यवस्था प्रत्येक गो आश्रय स्थल पर सुनिश्चित की जाये। गोवंश को चारा-पानी देते समय राजकीय कर्मचारी उपस्थित रहे जिसकी देखरेख में गोवंश को चारा इत्यादि दिया जाये। गोआश्रय स्थल को स्वावलम्बी बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाये। विशेष सचिव द्वारा निर्देश दिये गये की 16 जनवरी 2024 से पूर्व समस्त निराश्रित गोवंश को गोआश्रय स्थलों पर संरक्षित कर दिया जाये।निरीक्षण के समय एस० डी०एम० देवबन्द श्री अंकुर वर्मा, मुख्य पशुचकित्साधिकारी डा० एस०पी०सिंह गौर, उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी सदर सहारनपुर व देवबन्द साथ में रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भाजपा युवा मोर्चा के खिलाफ सेना के जवान के परिवार ने दिया प्रार्थना पत्र