Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर विधायक राजीव गुंबर ने अयोध्या से आए पवित्र अक्षत किए वितरण

नगर विधायक राजीव गुंबर ने अयोध्या से आए पवित्र अक्षत किए वितरण

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगर विधायक राजीव गुंबर ने आज श्री राम जन्मभूमि  अयोध्या से आए पवित्र अक्षत गोविंदनगर में आज सुबह हर घर घर वितरण करते हुए 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में घर-घर  दीपक जलाकर दीपावली का उत्सव मनाने का विनम्र निवेदन किया।

इस अवसर पर विभाग प्रचारक  प्रवीर  सहनगर कार्यवाह  देवेंद्र बंसल, नगर कार्यवाह मनीष  महानगर संघचालक अशोक बंसल व रामबस्ती मुख्य शिक्षक  अवनीश, अजय खटाना  जसवीर मोगा, अशोक छाबड़ा, अशोक छाबड़ा,  रंजू नरूला, सन्नी दीक्षित,गौरव रस्तोगी , विवेक राजपूत ,करण सभरवाल ,सौरभ जैन, प्रतीक, की भावनात्मक उपस्तिथी रही, वही विभिन्न वार्डो में आयोजित नमो केम्प के अंतर्गत वार्ड 46, हनुमान नगर, वार्ड संख्या  53 प्रताप नगर, वार्ड नम्बर 58 रानी बाजार में आयोजित नमो ऐप कैंप में पहुंचकर लोगों से मोबाइल फोन पर नमो ऐप डाउनलोड करवाया व नमो ऐप के बारे में जानकारी दी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से अवगत करवाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

व्यापारी समाज है देश की आर्थिक उन्नति की रीढ़