Ticker

6/recent/ticker-posts

घने कोहरे की चादर में लिपटा जनपद ,भीषण ठंड जारी,

घने कोहरे की चादर में लिपटा जनपद ,भीषण ठंड जारी,

शाम 4 बजे से दृश्यता में कमी के चलते वाहनों की रफ्तारो पर लगी ब्रेक

पद्रह दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से शुक्रवार को भी नही मिली राहत

अगले दो दिन कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने का अनुमान

रिपोर्ट-अमित मोनू यादव

सहारनपुर-जनपद सहारनपुर  में बीते पंद्रह दिनों से पड़ रही कड़कड़ाती के ठंड से शुक्रवार को भीं कोई राहत नहीं मिली।

शक्रवार को पूरे दिन घने कोहरे की चादर ने जनपद को अपने आगोश में समेटे रखे। जनपद वासियों को घने कोहरे और शीतलहर का बीते पंद्रह से सामना करना पड़ रहा है।आलम ये की है कि दिन निकलने और ढलने तक लोगों को भीषण ठंड से कोई  राहत नहीं मिल रही। सर्दी और शीत लहर का आलम इतना है कि लोगो को दिन में भी सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है ।उधर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होने के कारण लोगों को ठंड से लगातार जूझना पड़ रहा है।

शुक्रवार को शाम 4 बजे से ही अंधेरा छाने लगा और विजिबिलिटी में भारी कमी देखने को मिली।  उधर घने कोहरे के कारण वाहनों को दिन में भी लाइट जला कर यात्रा करनी पड़ रही है।कम दृष्टयता से वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग रही है जिस कारण लोगो को अपना सफर तय करने में अधिक समय लग रहा है।वही अत्यधिक ठंड के कारण सुबह और शाम को सड़को पर भी सन्नाटा पसर जाता है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और रूम हीटर का सहारा ले रहे है ।नगर निगम,द्वारा बढ़ती ठंड के मद्देनजर काफी स्थानों पर  अलाव की व्यस्वस्था का दावा जरूर किया जा रहा है मगर महानगर के प्रमुख चौराहों और एक दो स्थानों के अतिरिक्त यह व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है।उधर मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी पर ही रही बर्फबारी के वजह से उत्तर भारत के मैदानों भागों में घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति देखी जा रही है।  मौसम विभाग ने अगले दो दिन उत्तर भारत के पंजाब,दिल्ली, हरियाणा,पश्चिमी उत्तर प्रदेश आदि मैदानी राज्यों में  तीन कोल्ड डे के साथ घने कोहरे की स्थिति बनी जारी रहने का अनुमान लगाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

देहरादून हाइवे पर डम्पर से हुई टक्कर से हुए दर्दनाक हादसे पर मोके पर पहुंचे सपा विधायक आशु मलिक ने परिवार को दी सांत्वना