Ticker

6/recent/ticker-posts

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, कर्मचारी काम पर लौटे

 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, कर्मचारी काम पर लौटे

अधिकारियों व सफाई कर्मचारी नेताओं के बीच हुई वार्ता, विभिन्न बिंदुओं पर बनी सहमति 

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-निगम अधिकारियों एव सफाईकर्मी संगठनों के नेताओं के बीच हुई वार्ता के बाद गत 27 जनवरी से की जा रही सफाईकर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल आज समाप्त हो गई। निगम के सफाई कर्मचारी कुछ पार्षदों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 27 जनवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल समाप्त होने के बाद सभी सफाई कर्मी आज ही अपने काम पर लौट आए और उनके द्वारा आज से ही शहर में सफाई कार्य शुरु कर दिया गया।

नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज के निर्देश पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव व एस के तिवारी तथा सहायक नगरायुक्त/नगर स्वास्थय अधिकारी अशोक प्रिय गौतम ने आज निगम में सफाई कर्मी संगठनों के नेताओं को वार्ता के लिए आमंत्रित कर उनसे वार्ता की। करीब तीन घण्टे चली वार्ता के उपरान्त विभिन्न बिंदुओं पर सहमति के बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गयी। अपर नगरायुक्त द्वितीय एस के तिवारी ने बताया कि सफाई कर्मचारी संगठनों के नेताओं से वार्ता के दौरान यह सहमति बनी है कि किसी के द्वारा भी नगर निगम के कर्मचारी के साथ किसी भी तरह का अभद्र व्यवहार भविष्य में नहीं किया जायेगा। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। इसके अतिरिक्त गाजियाबाद, मेरठ आदि निगमों की भांति ही सहारनपुर नगर निगम में तैनात सभी आऊट सोर्सिंग कर्मचारियों से सम्बंधित मानदेय 567/-रुपये प्रतिदिन का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जायेगा। कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि 29 जनवरी के उपरान्त होने वाली बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव नहीं रखा गया तो संगठन आंदोलन के लिए स्वतंत्र होगा। समझौता वार्ता में उक्त अधिकारियों के अलावा जैडएसओ राजीव चौधरी तथा अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव उर्फ सोनी आजाद,उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के मण्डल महामंत्री बृजमोहन चनालिया सहित सफाई कर्मचारी संगठनों के अनेक नेता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रामपुर मनिहारान में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत,डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल