Ticker

6/recent/ticker-posts

विशेष सचिव ने निराश्रित गौ आश्रय स्थलों के संबंध में की समीक्षा बैठक

विशेष सचिव ने निराश्रित गौ आश्रय स्थलों के संबंध में की समीक्षा बैठक

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग श्री विनोद कुमार एवं जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में जनपद में अवशेष निराश्रित गोवंश को शत प्रतिशत संरक्षित किये जाने तथा उनके भारण-पोषण के संबंध समीक्षा बैठक आहूत की गयी।

बैठक में विशेष सचिव द्वारा निर्देश दिये गये कि गो आश्रय स्थलों को स्वावलम्बी बनाया जाये। सभी गौ आश्रय स्थलों पर गो नाईल बनाया जाये । सरकारी शौचालयों में गो नाईल के प्रयोग किया जाये तथा शौचालयों में गो नाईल के प्रयोग हेतु आमजन को प्रेरित किया जाये। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गोवंश के गोबर से दीये, उपले, गोबर गमलें, वर्मी कम्पोस्ट, गोवर व गोमूत्र से अन्य उत्पाद इत्यादि बनाये जाये, ताकि गो आश्रय स्थल स्वभावलम्बी बन सकें। 400 गोवंश क्षमता के वृहद गो आश्रय स्थलों की स्थापना तेजी की जाये। श्री विनोद कुमार ने कहा कि गो आश्रय स्थलों पर नर और मादा गोवंश को पृथक-पृथक कैटिल शैड में रखा जाये। नस्ल सुधार हेतु उन्नत सीमेन से मादा गोवंश में कृत्रिम गर्भाधान किया जाये। गो आश्रय स्थलों पर सैक्स सीमन का प्रयोग दिया जाये ताकि अधिक से अधिक उन्नत नस्ल की दुधारू बछिया पैदा हो। ग्राम स्तरीय समिति को प्रस्ताव का ब्लाक स्तरीय समिति से अनुमोदन लेना आवश्यक है। चारागाह भूमि पर नेपियर घास लगाये जाने के निर्देश बैठक में दिये गये। नोडल अधिकारी ने जिलाधिकारी द्वारा जनपद में नेपियर घास उत्पादन एवं दुग्ध उत्पादन बढाने के दृष्टिगत किये गये कार्यों की सराहना की। प्रथम चरण में जनपद में क्रियाशील दो वृहद् गो आश्रय स्थलों पर एक-एक एनीमल, काऊ स्लिंग स्टैण्ड हेतु 40000 रूपये प्रति एनीमल/काऊ स्लिंग स्टैण्ड एवं चार अस्थाई गोआश्रय स्थल गडौला, कलसिया, शब्बीरपुर व सलुनी पर अतिरिक्त क्षमता विस्तार हेतु हेतु 5,00,000 रूपये प्रति गोआश्रय स्थल के लिए धनराशि निराश्रित पशु एवं गोवंश आश्रय स्थल सेवा समिति खाते से अवमुक्त कर दिये गये है तथा गो आश्रय स्थल गडौला एवं कलसिया में विस्तारीकरण हेतु कैटिल शैड निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, पशुपालन विभाग के उपमुख्य पशुचिकित्स अधिकारी, पशुचिकित्सा अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों सहित संबंधित लेखपाल व ग्राम सचिव उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अंतिम संस्कार में जा रहे परिवार पर बजरी से भरा डंपर कार पर पलटा,7 की मौत, कार पिचकर दो फीड रह गई