Ticker

6/recent/ticker-posts

कश्यप एकता क्रान्ति मिशन के द्वारा बैठक का किया गया आयोजन

कश्यप एकता क्रान्ति मिशन के द्वारा बैठक का किया गया आयोजन

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-कश्यप एकता क्रान्ति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व मे  के हकीकत नगर मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे काफी संख्या मे कश्यप एकता क्रान्ति मिशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

कश्यप एकता क्रान्ति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कश्यप ने बताया कि कश्यप समाज की विभिन्न मांगो को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न मांगो पर विचार विमर्श किया गया। उन्होने कहा कि हमारा समाज तमाम पार्टियों को वोट देता आया है लेकिन आज तक भी किसी पार्टी ने कश्यप समाज को पश्चिम उत्तर प्रदेश में विधान सभा या लोकसभा का टिकट नही दिया। जबकि कश्यप समाज का वोट बैंक तीसरी बडी संख्या में है। जनपद सहारनपुर मे कश्यप भवन बनवाया जाये व एक चौक कश्यप नाम से बनवाया जाये।  कार्यक्रम मे सचिव रवी कश्यप,-उपाध्यक्ष नीतीश कश्यप, उपाध्यक्ष सोमपाल कश्यप, महा सचिव रोहित कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष सुमित कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष शिखा कश्यप, जिला अध्यक्ष विनय कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष सोनू कश्यप ने भी अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम मे सलाहकार इसम सिंह कश्यप, प्रशान्त कश्यप, धनप्रकाश् कश्यप, हरियाणा प्र्रदेश अध्यक्ष मनीष कश्यप, उतराखण्ड अध्यक्ष सोनू कश्यप, पंजाब अध्यक्ष रवि कश्यप, मयंक कश्यप, अकुंश कश्यप समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

महिला सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं को अधिकार, आत्मविश्वास और अवसर प्रदान करना है-काजल खुराना