Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपद में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु एफएसटी सक्रिय

जनपद में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु एफएसटी सक्रिय

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 एवं आदर्श आचार संहिता के पालन के संबंध मंे स्वयं हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश की सीमा पर गाड़ियों की चेकिंग कराई। साथ ही चेकिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी एफएसटी (उड़न दस्ता एवं निगरानी दल) को बताया।

डॉ0 दिनेश चन्द्र ने एफएसटी को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में चेकिंग के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः पालन हो और किसी को असुविधा का सामना भी न करना पड़े। उन्होंने कहा की आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने एवं आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करने के लिए टीम भावना से काम किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री रजनीश कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी नकुड़ संगीता राघव सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एसएसपी ने की दारुल उलूम के जिम्मेदारों से मुलाकात