अन्नदाता किसानों की समस्याओं के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे -भगत सिंह वर्मा
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
प्रदर्शनकारी किसानों को भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार अन्नदाता किसानों की ताकत को कम न समझे। देश के अन्नदाता किसान 26 दिन से पंजाब के शंभूऔर खनोरी बॉर्डर पर लाखों की संख्या में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा की मोदी और हरियाणा की खट्टर सरकार देश के अन्नदाता किसानों की समस्याओं को जानबूझकर हल नहीं करना चाहती है। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक का संघर्ष किसानों की समस्याओं के हल होने तक जारी रहेगा। अन्नदाता किसानों की घोर उपेक्षा भाजपा की मोदी सरकार को लोकसभा के चुनाव में काफी महंगी पड़ेगी। देश में सभी को शिक्षा व चिकित्सा निशुल्क दिलाई जाए। अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं सरसों बरसी गन्ना आदि नष्ट हुई फसलों का एक लाख रुपए प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिलाया जाए। देश में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार मिलावट खोरी कमीशन खोरी आदि पर अंकुश लगाया जाए। आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को एक करोड रुपए मुआवजा और किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस किए जाएं। अन्नदाता किसानों की समस्या हल होने तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक ने कहा कि भाजपा की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा देश के अन्नदाता किसानों को बलपूर्वक आंदोलन से रोकना और उनकी समस्याओं को हल न करना लोकसभा के चुनाव में काफी महंगा पड़ेगा। राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी ने कहा कि देश के 70% किसानों को मोदी सरकार बर्बाद करने पर तुली हुई है। अन्नदाता किसानों के बल पर ही मोदी जी 81 करोड़ देश की जनता को निशुल्क खाद्यान्न दे रहे हैं जबकि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी सरकार नहीं दिला रही है जिसके कारण किसान कर्ज बंद होकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। आज के किसान आंदोलन व रैली प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश सचिव ऋषिपाल प्रधान गुर्जर दूसरे प्रदेश सचिव मास्टर रईस अहमद मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह बंटी प्रदेश महासचिव संदीप एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष वसीम जहीरपुर जिला मंत्री महबूब हसन जिला उपाध्यक्ष मांगेराम यादव हरेंद्र सिंह प्रधान मनोज कुमार बबलू केपी सिंह प्रवीण गुप्ता कृपाल सिंह 102 वर्ष उम्र के किसान रामचंद्र सिंह जेहरा मोहम्मद इकराम यासीन त्यागी हाजी सुलेमान मांगेराम सैनी में सिंह सैनी जनेश्वर सैनी शिवदत्त अमरदीप सनी सनी ओम सिंह रणजीत सिंह विनय कुमार मोहम्मद मेहरबान हरिओम पाल विश्व पाल रिंकू प्रजापति सोनू प्रजापति कपिल चौधरी कृष्ण कुमार इरशाद मुखिया बुद्धू हसन भूपेंद्र गिल अभिषेक चौधरी सुमित वर्मा राजकरण चौधरी आकाश चौधरी आजाद सिंह पप्पू जोगेंद्र सिंह कालू सिंह आदि सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।

0 टिप्पणियाँ