Ticker

6/recent/ticker-posts

किसान मसीहा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की 13 वीं पुण्यतिथि जिले मे ही मनाई जाएगी-चौ विनय कुमार

किसान मसीहा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की 13 वीं पुण्यतिथि जिले मे ही मनाई जाएगी-चौ विनय कुमार

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आहुत की गई जिसकी अध्यक्षता चौधरी कमलेश ब्लॉक अध्यक्ष नकुड ने की है। तथा संचालन जिला महासचिव चौधरी जिले सिंह ने किया

पंचायत को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार. ने कहा है कि किसान मसीहा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की 13 वीं पुण्यतिथि उनके कि द्वारा किये गए किसान बलिदानों को याद करते हुए जिले मे ही मनाई जाएगी। उन्होने . कहा हो कि प्रदेश मे बिजली विभाग द्वारा किसानो का उत्पीड़न बहुत ही चम सीमा पर किया जा रहा है। किसानो पर बहुत अधिक छापे मारी की जा रही हैं। प्रदेश सरकार इस पर कोई ठोस कार्यवाही करनी चाहिए। जिससे किसानो का जीवन सुग्म हो सके। आज की पंचायत को सम्बोधित करते हुऐ जिलाध्यक्ष चौ० राजपाल सिंह ने कहा है कि जिले में ,आवारा पशुओं की संख्या बहुत अधिक बढ़ गई है। ये अवारा पशु किसानो की फसलों को बहुत अधिक नुकसान पंहुचा रहे हैं। जिला प्रशासन को इन्हें पकड़वाकर गौशालाओं मे बन्द करवाना चाहिए। और उन्होंने कहा हाँ कि जिले मे दो गन्ना मिलो पर किसानो का बहुत अधिक बकाया है उनसे किसानो का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जल्द ही दिलाया जाये । अन्यथा उन पर ठोस कार्यवाही की जाये। पंचायत में मुख्य रूप से मा० रघुबीर सिंह, चौ० अशोक कुमार, संवप चौधरी, मुकेश तोमर, चौ० प्रवीण, नदीम अन्सारी, अभिमन्यू वालिया, मनोज कुमार, विनोद कुमार, चौर पहल सिंह, रविन्द्र चौहान, बबलू चौधरी, नरेश स्वामी, उमेश त्यागी, अरविन्द्र चौधरी, नईम जौ, सुरेन्द्र काबीन, नवाब सिंह, आदि ने पंचायत को सम्बोधित किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दुनिया में माँ से प्यारा रिश्ता कोई नहीं,माँ ही बच्चे की पहली पाठशाला -सत्य संयम भूर्यान