69000 शिक्षक भर्ती मामले में सपा नेता डॉ० राहुल भारती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बताया संविधान विरोधी
शिक्षक भर्ती मामले में योगी सरकार को हाईकोर्ट ने दिखाया आईना-डॉ० राहुल भारती
इस मामले मैं समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राहुल भारती ने अपना वीडियो जारी करते हुए कहा कि यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा था जिसमें योगी सरकार को कोर्ट ने आईना दिखाने का काम किया है। वहीं डॉ० राहुल भारती ने भारतीय जनता पार्टी को आरक्षण विरोधी बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ सरकार की जो आरक्षण के खिलाफ जाकर भर्ती करने की मंशा थी आज आरक्षण विरोधी सरकार की विफल और आंदोलनकारी की जीत हुई है। डॉ० राहुल भारती ने कहा कि इस आंदोलन में समय-समय पर समाजवादी पार्टी छात्र सभा के सारे पदाधिकारी ने बड़े लेवल पर आंदोलन करने का काम किया और अखिलेश यादव ने कई बार इस मामले को सदन में उठाने का काम किया वही इस लड़ाई को धार देकर तेज करने का भी काम किया। उन्होंने कहा कि यह बाबासाहब के संविधान और आरक्षण की जीत है और यह जीत उन लोगों की जो इमानदारी से अपनी लड़ाई को रोड से लेकर सदन तक लड़ने का काम कर रहे थे। डॉ० राहुल भारती ने कहा कि उन आंदोलनकारियों का भी धन्यवाद जिन्होंने इस लड़ाई को लड़ा और वही उत्तर प्रदेश की सरकार से भी उम्मीद करते हैं कि वह जो उन्हें 3 महीने का वक्त मिला है आरक्षण के हिसाब से सूची बनाकर 3 महीने के अंदर वापस इसका रिजल्ट घोषित करें वही ईमानदारी के साथ आरक्षण को देखते हुए आरक्षित वर्ग के लोगों के अधिकार सुरक्षित करते हुए इसकी एक नई लिस्ट बनाएं और लिस्ट बनाकर जारी करें वही डॉ० राहुल भारती ने उत्तर प्रदेश की सरकार व मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा कि आपने बहुत कोशिश कर ली है आरक्षित वर्ग के लोगों का शोषण किया जा सके दमन किया जा सके परंतु आरक्षित समाज के लोग जागरूक हैं। वह बाबासाहब के संविधान में आस्था रखते हैं और ईमानदारी से कोर्ट के माध्यम से अपनी लड़ाई लड़ना जानते हैं।

0 टिप्पणियाँ