Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बडी ही धूमधाम से मनाया

श्री पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बडी ही धूमधाम से मनाया

रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-जैन समाज कार्यकारिणी के तत्वधान में जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बडी ही धूमधाम से मनाया गया।

प्रातः से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। प्रातः श्री प्राचीन मंदिर जी में श्री जी का अभिषेक कर शान्ति धारा की गई। शांतिधारा विद्यासागर मनोज जैन एवम् विनोद कुमार अमित जैन के परिवार द्वारा की गई उसके बाद पार्श्वनाथ भगवान की पूजा कर भगवान को 23 किलो का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। 23 किलो का निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य श्री योगेश कुमार हर्षित जैन को प्राप्त हुआ। बैंड बाजे के साथ मंदिर की परिक्रमा की गई।शाम के समय पार्श्वनाथ भगवान की आरती की गई। उसके पश्चात दिल्ली से आए भजन गायक आर्यन जैन के द्वारा एक शाम पारस बाबा के नाम का आयोजन किया गया। जिसमें भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस दौरान जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, महामंत्री निपुण जैन, मंत्री अभिषेक जैन, अमित जैन, अतुल जैन, अनुराग जैन, प्रदीप जैन, अरविंद जैन, विशु जैन, अर्पित जैन, आर्जव जैन,दुर्गेश जैन,सचिन जैन,पुनीत जैन,अरिहंत जैन,राहुल जैन सहित समाज के सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें-मण्डलायुक्त