सहारनपुर में हुआ व्यापारियों का मंडलीय सम्मेलन का आयोजन
सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा जी ने कहा कि स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जी द्वारा बनाया गया व्यापार मंडल प्रदेश का सबसे बड़ा व्यापार मंडल है जो व्यापारिक समस्याओं के निदान के लिए धरातल पर कार्य करता है।उत्तर प्रदेश के लगभग 75 जिलों में व्यापार मंडल की शाखाएं सक्रिय रूप से काम कर रही हैं जो व्यापारी हितों के साथ-साथ व्यापारियों के किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से रक्षा के लिए भी सदा तत्पर रहती है।प्रदेश में इस समय त्रैवार्षिक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है,जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पूरे प्रदेश में नए सदस्य बनाये जा रहे हैं,साथ ही पुराने सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण भी किया जा रहा है।व्यापार मंडल का आगामी त्रैवार्षिक चुनाव आगरा में 8 व 9 सितम्बर को होगा। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा व्यापार मंडल के संस्थापक स्व0प0 श्याम बिहारी मिश्र जी को भारत रत्न देने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया।इस कार्यक्रम के अध्यक्ष सहारनपुर के प्रथम मेयर संजीव वालिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का नेतृत्व बहुत ही सुरक्षित हाथों में है आदरणीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जी के निधन के बाद उनके पुत्र मुकुंद मिश्रा जी ने प्रदेश की सभी इकाइयों को सक्रिय करने का कार्य किया है और इस व्यापार मंडल को नई ऊंचाइयों पर पहुचाने का कार्य किया है।सहारनपुर की व्यापार मंडल की इकाई प्रदेश में सर्वोत्तम कार्य कर रही है।उन्होंने व्यापार मंडल से दो सदस्यों को नगर निगम,नगर पालिका व जिला पंचायत में विशेष कोटे में चयनित किये जाने का प्रस्ताव दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित गगनेजा,मंडल महामंत्री संजय भसीन,मुज्जफर नगर से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार कंसल, सहारनपुर महानगर अध्यक्ष विवेक मिनोचा,महामन्त्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला,प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडेय, अभिमन्यु गुप्ता,विष्णु दत्त पराशर,संजीव मलिक,ईश्वर दयाल कंसल, राजीव मदान, कुणाल कौशल,पंकज शर्मा,स0सुलखन सिंह,अजय सिंघल,राकेश गर्ग,अकरम गाजी,नीरज जैन,दीपक खेड़ा,आर0के0मल्होत्रा,किशन लाल ठक्कर, महेश नारंग,राजकुमार विज सुधीर मिगलानी,सूरज प्रकाश ठक्कर, अशोक छाबड़ा और मुकेश धनकर गुलशन अनेजा,पुनीत चौहान ऋषि राज ढींगरा,राजू खेड़ा,अनुभव शर्मा,अशोक नारंग आदि व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।संचालन मण्डल महामंत्री संजय भसीन ने किया।

0 टिप्पणियाँ