तंदुरुस्ती हज़ार नेमतों के बराबर-समाजसेवी असलम मलिक
रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक
मौहल्ला महल स्थित युवा समाजसेवी शुऐब मलिक के निवास पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी असलम मलिक ने किया।शिविर में डॉ इस्लाम राठी,डॉ मंजीता,उवेश व वंशिका ने सैंकड़ो रोगियों का निरीक्षण कर सलाह व निशुल्क दवाई दी।असलम मलिक ने कहा कि तंदुरुस्ती हज़ार नेमतों के बराबर है।आधुनिक युग में तमाम तरह की भागदौड़ और तनाव तथा अनियमित खान पान से अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।सादा भोजन और फलों का सेवन करना चाहिए।प्रतिदिन योग करना चाहिए।उन्होंने कहा कि कोई परेशानी महसूस होने पर तत्काल चिकित्सक से मिलना चाहिए।डॉ इस्लाम राठी व डॉ मंजीता ने बीमारियों से बचाव व स्वच्छता के नियमों के बारे में विस्तार से बताया।इस दौरान ज़ाहिद हसन,अनीस अंसारी, फैसल मलिक, मुरसलीन, नसीम मलिक, ख़ुर्शीद, नफ़ीस,अकरम,शमशाद मलिक, शादाब मलिक, दानिश, गुलनवाज़ अलीग आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ