बच्चों की बुद्धिमत्ता,विकास,एकाग्रता,मानसिक विकास के लिए हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहरानपुर - बच्चों की बुद्धिमत्ता, विकास, एकाग्रता, मानसिक विकास हेतू ओल्ड आवास विकास निकट हरिमंदिर आई ०डी ०ई ० अबेकस चैंपियनशिप प्रतियोगता का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभानुसार उत्साहपूर्वक प्रतियोगता में प्रतिभाग किया।
सभी बच्चों का परिणाम अच्छा रहा। जूनियर स्तर पर चैंपियन "माहिरा व रनर अप अयान मलिक चुना गया। सीनियर स्तर पर चैंपियन" यशवर्धन व रनर अप सानवी चुने गये। अबेकस एकेडमी की मुख्य संचालिका श्री मति कविता नैन तथा शिक्षका तेजस्वी , एकता गौतम ने अकादमी के बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष एडवोकेट अंशु समीर, श्री मति इन्दिरा भल्ला, वैशाली मैम द्वारा बच्चों को सर्टिफिकेट मेडल व ट्रॉफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में आर्यन , संदीप खटाना, आशुतोष धीमान अभिभावक, आन्या यादव, यशवर्धन, वेदिका चौधरी, वर्णित, वैष्णवी, अयान मलिक आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

0 टिप्पणियाँ