खेलो इंडिया मे बेटी के स्वर्ण जीतने पर परिवार मे छाई खुशियां
घर आने पर चैम्पियन बेटी का स्वागत करेगी मॉ
खेलो इंडिया महिला लीग जूडो टूर्नामेंट में सहारनपुर की शगुन ने जीता स्वर्ण पदक
रिपोर्ट-मनोज कश्यप
शगुन कश्यप की माता रमा ने बताया कि उनकी बेटी ने अपने भार वर्ग मे स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन कर दिया। उन्होने बताया कि इससे पहले भी शगुन कई जूडो चैम्यिनशिपो मे पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। माता रमा का कहना है कि उनकी बेटी शगुन कश्यप का सपना ओलम्पिक खेलो मे भाग लेकर देश के लिए पदक जीतना है। जिसके लिये काफी मेहनत कर रही है। बेटी के स्वर्ण पदक जीतने पर शुगन की माता रमा ने कहा कि घर आने पर वह अपनी चैम्पियन बेटी का भव्य स्वागत करेगी। खेलो इंडिया महिला लीग जूडो टूर्नामेंट में शगुन कश्यप के स्वर्ण पदक जीतने पर माता रमा, पिता अनिल कुमार, बहन खुशी व सिमरन ने खुशी व्यक्त कर शगुन को शुभकामनाएं दी।

0 टिप्पणियाँ