ग्राम आलमपुर ख़ुर्द में FBD ट्रस्ट के 182वें रक्तदान शिविर में 74 यूनिट रक्तदान
पूर्व विधायक नरेश सैनी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान करने वाले रक्तदानियों से वार्ता कर उनका हौसला अफजाई भी किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के लिए संदेश दिया कि सभी नौजवानों को हर 3 माह में रक्तदान अवश्य करना चाइए। रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है। उन्होंने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।रक्तदान शिविर संयोजक कृपाल सैनी ने बताया कि गाँव में पहली बार संस्था के सहयोग से आयोजित हुआ यह रक्तदान शिविर सफल रहा। भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए हम प्रयासरत रहेंगे। रक्तदान करने से अपने शरीर को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। रक्तदान शिविर में गुरमीत सैनी, सत्यम शर्मा, संत कुमार, अनुराग सैनी, लाखन सैनी BDC, अश्वनी सैनी पूर्व प्रधान, डॉ मेघराज सैनी, प्रवीण सैनी, शिवम सैनी, नवनीत सैनी, तरुण भोला, मुकुल चोपड़ा, भरत कोहली, मौ. सावेज आदि ने भाग लिया।

0 टिप्पणियाँ