कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को हरियाणा मार्का शराब के साथ किया गिरफ्तार
रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक
रामपुर मनिहारान-कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को हरियाणा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया है।आवश्यक कार्रवाही के बाद तीनों को न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवान द्वारा अवैध शराब व नशीले पदार्थो की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक व पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ एसएन वैभव पांडे के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने अपनी टीम के एसआई विजय सिंह,हैड कांस्टेबल विकास कुमार, कॉन्स्टेबल हरवेंद्र सिंह व राहुल कुमार के साथ नैनखेड़ा पुलिया से राजबाहा पटरी पर हाइवे की तरफ पुख़्ता सड़क से पंकज उर्फ सन्नी पुत्र महेंद्र सिंह, अमित कुमार पुत्र रामकिशन व अवनीश पुत्र महिपाल सिंह निवासीगण ग्राम मोहनपुर गाड़ा थाना रामपुर मनिहारान को 24 बोतल हरियाणा मार्का देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।तीनों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम तीनों नशे के आदी हैं।हम लोग हरियाणा बॉर्डर से सस्ती शराब खरीद कर लाते हैं।कुछ ख़ुद पी लेते हैं और कुछ आसपास के गाँवों में बेचकर मुनाफ़ा कमा लेते हैं।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाही के बाद तीनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष भेज दिया है।

0 टिप्पणियाँ