Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉ रोहित राज गौतम के नेतृत्व में एसडीएम सुरेंद्र कुमार को सौंपा ज्ञापन

डॉ रोहित राज गौतम के नेतृत्व में एसडीएम सुरेंद्र कुमार को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक 

रामपुर मनिहारान-भीम आर्मी भारत एकता मिशन व आजाद समाज पार्टी  (काशीराम) के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई हृदय विदारक घटना पर रोष व्यक्त करते हुए देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केन्द्र सरकार द्वारा अपराधों पर शिकंजा नहीं कसा गया तो संगठन सड़कों पर आकर आंदोलन करने को बाध्य होगा। 

मंगलवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन व  आजाद समाज समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रोहित राज गौतम के नेतृत्व में कानून व्यवस्था व दोषियों के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए तहसील कार्यालय पहुँचे और उन्होंने देश के महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उ0प्र0 के मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम सुरेंद्र कुमार को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि केन्द्र सरकार की अपराधों के प्रति लापरवाही के कारण देश में अपराधों में वृद्धि होती जा रही है जिसके चलते बहू बेटियों के साथ हत्या, बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं लेकिन केन्द्र सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।हाल ही में कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई शर्मनाक वीभत्स घटना ने देश के प्रत्येक व्यक्ति को हिला कर रख दिया है। लेकिन सरकार की ओर से अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस निर्णय नहीं आया है। घटना को लेकर भीम आर्मी आजाद पार्टी ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए घटना में शामिल दोषियों को फांसी व अपराधों पर नियंत्रण करने की माँग की है साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो भीम आर्मी सड़कों पर आकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान अनिल रावण, अभिषेक, अंकित चौधरी, आकाश प्रधान, आजाद, गौरव आदि सैकड़ों महिलाओं सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दर्दनाक" मजदूरों के ऊपर पलटा खनन से भरा ट्रक, तीन की मौत दो घायल