Ticker

6/recent/ticker-posts

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास जारी-भटट्

 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास जारी-भटट्

विकासखण्ड हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर एवं विकास प्रदर्शनी का सफल आयोजन

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हल्द्वानी -उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में केंद्र सरकार के सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12वर्ष पूर्ण होने तथा राज्य सरकार के 4साल बेमिसाल उपलब्धियों के प्रचार- प्रसार हेतु विकासखण्ड हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर एवं विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद,लोकसभा अजय भट्ट द्वारा की गई।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत जानकारी जनसामान्य को प्रदान की गई,पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 25व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।पंचायती राज विभाग द्वारा परिवार रजिस्टर की 5प्रतियां ऑनलाइन जारी की गईं। ग्राम विकास विभाग द्वारा 18बीपीएल एवं एसईसीसी प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।आधार कार्ड से संबंधित 23अपडेशन कार्य संपन्न किए गए।कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से विभिन्न विभागों के 13आवेदन-पत्र ऑनलाइन अपलोड किए गए।शिविर में कुल 23शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें से 22शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।बाल विकास विभाग द्वारा 2लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गईं,जबकि सहकारिता विभाग द्वारा बिना ब्याज के ऋण योजना के अंतर्गत 6लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति के चेक प्रदान किए गए।अपने संबोधन में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12वर्ष सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं।सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे सभी वर्गों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है।उन्होंने बताया कि प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर पशु चिकित्सा सेवाएं एवं विभागीय वाहन उपलब्ध कराए गए हैं,जिससे पशुपालकों को समय पर सहायता प्राप्त हो रही है।कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका,तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप,खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर,दर्जा राज्यमंत्री मोहन पाठक,भावना मेहरा,दीपक मेहरा,सुरेश भट्ट,ब्लॉक प्रमुख विकासखण्ड हल्द्वानी मंजू गौड़, विधायक प्रतिनिधि कालाढूंगी क्षेत्र अक्षय,मंडल महामंत्री नवीन भट्ट,जिला उपाध्यक्ष भाजपा मनीष भट्ट,ग्राम प्रधानगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर विधायक कालाढूंगी क्षेत्र बंशीधर भगत द्वारा उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति एवं नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास जारी-भटट्