जिलाधिकारी मनीष बंसल ने फरियादियों की सुनी शिकायत
रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक
रामपुर मनिहारान-जिलाधिकारी मनीष बंसल ने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से सवाल जवाब किए।जनता की समस्याओं का समाधान न करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को डांट भी लगाई।डीएम के कड़े रुख के कारण अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम मनीष बंसल के आने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में फरयादी तहसील पहुँच गए।डीएम मनीष बंसल ने बड़ी गम्भीरता से जनता की समस्याओं को सुना।पूर्व चेयरमैन शहाबुद्दीन अहमद ने मौहल्ला महल स्थित हज़रत अब्दुर्रहीम चिश्ती साबरी के मज़ार के भूभाग कब्रिस्तान पर अवैध कब्ज़ा कर मकान बनाए जाने, पूर्व सभासद बाबर अहमद ने शहरीपुल स्थित कब्रिस्तान में अवैध रूप से बाहरी व्यक्ति द्वारा दुकानें बनाने की शिकायत की।जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी व पुलिस को तत्काल कार्रवाही करने के निर्देश दिए।इनके अलावा भूमि व राजस्व विभाग सहित 66 शिकायतें मिलीं।जिलाधिकारी ने इतनी शिकायतों को लेकर संबंधित अधिकारियों से सख़्त लहजे में सवाल जवाब किए।जिससे अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।वहीं समाधान दिवस में आने वाले लोगों को जिलाधिकारी का अंदाज़ और व्यवहार बेहद पसंद आया।उन्हें उम्मीद बंधी है कि अब उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।इस दौरान एसडीएम सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा, अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ