Ticker

6/recent/ticker-posts

मदरलैंड पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

मदरलैंड पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस 

रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-प्रसिद्ध शिक्षण संस्था मदरलैंड पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।ध्वजारोहण के बाद भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ एसडीएम सुरेंद्र कुमार, एसएसआई विनय कुमार शर्मा व सत्य संयम भुर्यान ने किया।

प्रभातफेरी में देशभक्ति का भाव पैदा करने वाली एक से बढ़कर एक झाँकी थी जो सबका मन मोह रही थी उस देशभक्ति के गीतों ने अलग ही समा बना रखा था।जगह जगह प्रभातफेरी का स्वागत किया गया।इस दौरान एसडीएम सुरेंद्र शर्मा,सत्य संयम भूर्यान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस लाखों लोगों के बलिदान का परिणाम है।हमें अपनी आजादी और संविधान का सम्मान करना चाहिए।स्कूल की चेयरपर्सन श्वेता सैनी व प्रधानाचार्य डॉ कुमारी शालू भूर्यान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए अनमोल उपहार है।स्वतंत्रता दिलाने वालों का बदला हम कभी नहीं चुका सकते।इस दौरान स्कूल का स्टाफ व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संघर्ष से सफलता तक दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर में स्वाद का परचम लहरा रहा राणा अचार