यह आज़ादी लाखों लोगों के बलिदान का फल है -श्रीमती रेनू बालियान
देश हमारे लिए सर्वोपरि है।देश ही हमारी पहचान-श्रीमती सविता वर्मा
रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक
चेयरपर्सन श्रीमती रेनू बालियान,अधिशासी अधिकारी श्रीमती सविता वर्मा व चेयरपर्सन प्रतिनिधी-स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप बालियान की अगुआई में नगर पंचायत द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया गया।नगर पंचायत कार्यालय से आरम्भ होकर नगर भृमण करते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर वापस पहुँच कर रैली का समापन किया गया।चेयरपर्सन श्रीमती रेनू बालियान ने कहा कि यह आज़ादी लाखों लोगों के बलिदान का फल है।हम सभी को उन बलिदान करने वालों और अपनी आज़ादी का सम्मान करना चाहिए। अधिशासी अधिकारी श्रीमती सविता वर्मा ने कहा कि देश हमारे लिए सर्वोपरि है।देश ही हमारी पहचान है।लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद देशवासी आज़ादी हासिल कर सके।हमें देश के तिरँगे झंडे और अपने संविधान से प्रेम और इनका सम्मान करना चाहिए। चेयरपर्सन प्रतिनिधि-स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप बालियान ने कहा कि आज़ादी से पहले का समय बहुत कष्ट भरा था।आज़ादी के मतवालों ने हमारी आज़ादी के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया और अंग्रेजों को भगाकर आज़ादी हासिल की।उन्होंने कहा कि जब देश की बात आए तो जाति धर्म को भूलकर देश के लिए जान तक देने का जज़्बा हममें होना चाहिए। इस दौरान रविंद्र चौधरी, वरिष्ठ लिपिक देवेंद्र कुमार, जलकल प्रभारी रोहित चौहान,नफ़ीस सिद्दीक़ी,नदीम अहमद,आफ़ताब मलिक,संदीप सैनी, अमित सैनी,नफ़ीस सैफ़ी आदि सभासद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ