यह स्वतंत्रता हमे असंख्य बलिदानों के बाद मिली-चौधरी भूपेंद्र सिंह
14 अगस्त को भाजपा विभाजन विभीषिका दिवस मनाएगी-प्रदेश अध्यक्ष
वीर हकीकत राय की मूर्ति का माल्यार्पण करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह स्वतंत्रता हमे असंख्य बलिदानों के बाद मिली है। हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। सभी लोग 15 अगस्त को अपने घर की छतों पर ससम्मान तिरंगा ध्वज लगाए और देश के स्वतंत्रता उत्सव को मनाए । पूरा देश उस दिन तिरंगामय हो ऐसा आयोजन सभी लोगों को मिलकर करना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के एक दिन पूर्व दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी और देश का विभाजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग इधर से उधर गए और उधर से इधर आये। उसी को देखते हुए 14 अगस्त को भाजपा विभाजन विभीषिका दिवस मनाएगी जिसमे सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहें। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश सरकार में मंत्री जसवंत सैनी, विधायक राजीव गुम्बर, मुकेश चौधरी, महानगर प्रभारी वाई पी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, महापौर डॉ अजय कुमार सिंह, ज़िला पंचायत अध्यक्ष मांगे राम, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, प्रदीप चौधरी, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक हितेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ