Ticker

6/recent/ticker-posts

किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने किया प्रदर्शन

किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने किया प्रदर्शन

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम एक \\ज्ञापन जिला प्रशासन अधिकारी को सौंपा

ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने मांग है कि भारतीय किसानों की दशा और दिशा दिन-प्रति दिन खराब होती जा रही है किसानो के प्रति नीतियो में अविलम्ब बदलाव की जरूरत है। किसान के ट्रैक्टर गाडियो की जो उम्र तैय की गयी है उद्योगपतियो को लाभ पहुंचाने के लिए उनके भरे गोदामो में गाडी ट्रैक्टर बिकवाने के लिए वाहनो की उम्र कम की गयी है जिससे देश की जनता भली भांति समझ रही है। भारतीय किसान यूनियन कान्ति अराजनीतिक गलत नीतियो का विरोध करती है और ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांग करती है। मांग पूरी न होने पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। ट्रैक्टरो और गाडी मैकेनिकल स्थिति चैक कर वाहन को खराब साबित होने पर ही स्क्रैप में डाला जाये। यह जो काला कानून किसान की गाडियो व ट्रैक्टर को लेकर जारी किया है अविलम्ब वापिस हो ।जैविक खेती किसानो का उत्साहवर्धन करने के लिए अच्छे कय केन्द्र खुले एंव जैविक फसल का उचित मूल्य किसान को प्रदान हो ।किसानो को पांच लाख रू0 तक का क्रेडिट कार्ड ब्याज मुक्त हो और प्रदेश में प्रीपेड मीटर किसी भी कीमत पर स्वीकार नही होगे। जब तक गन्ना मिलो द्वारा सरकार द्वारा किसानो को उसकी फसलो का पैसा नकद भुगतान की व्यवस्था नही होगी।सर तहसील बेहट के गांव लौदीपुर में पुलिया टूट गयी है जिसकी वजह से गांव वालो को मुश्किलो का सामना करना पड रहा है एंव गांव के अन्तेष्टि स्थल भी पुलिया के उस पार है अर्थात पुलिया को ठीक कराने की बजाय प्रशासन द्वारा मार्ग को दीवार कर बन्द कर दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से संहिता देवी ,प्रवीण कुमार, मीना दीवान, राजू सैनी ,सचिन कुमा,र सनी राणा ,संजय सैनी, राजेश कुमार राणा, बाबूराम राणा ,जगमाल पप्पू मुख्य रूप से आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर चला रही विभिन्न योजनाएं।सभी वर्गों को मिल रहा लाभ-राज्यमंत्री जसवंत सैनी