Ticker

6/recent/ticker-posts

चौ नीरपाल सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को चौ चरण सिंह विचार धारा पर चलने की दिलाई शपथ

चौ नीरपाल सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को चौ चरण सिंह विचार धारा पर चलने की  दिलाई शपथ

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-हकीकत नगर कैंप कार्यलय पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटते हुए चौधरी चरण सिंह विचार धारा पर चलने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर विवेक राणा को महानगर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया,आरिफ मलिक को महासचिव,पप्पन,मनोज मलिक,दीपक कुमार,संजय वाल्मीकि, आशीष चौधरी को सचिव बनाया गया।चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन से संगठन की ताकत बढ़ेगी।और चौधरी चरण सिंह विचार धारा को अपनाकर राष्ट्रीय लोकदल और अपने नेता केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी के हाथों को बल मिलेगा।सभी पदाधिकारी कर्मठता,ईमानदारी,कर्तव्य निष्ठा से कार्य करेंगे।निष्क्रिय पदाधिकारी को तत्काल पदमुक्त कर दिया जाएगा।हमे अभी से मिशन 2027 की तैयारी में जुटना है। महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर की स्वीकृति के बाद नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारी को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी महानगर की पूरी टीम मेहनत से काम करेगी।बैठक में रेसलर विनेश फोगाट को संदेश में कहा कि पूरा देश तुम्हारे साथ खड़ा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भोलों की सेवा मेंं कोई कसर न रहे बाक़ी -बृजेश सिंह