जमील फोरमैन ने हिन्दू बहनों से राखी बंधवा कर दिया प्रेम और एकता का संदेश
रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक
हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक जमील फोरमैन ने अपनी 22 वर्षों की परंपरा को क़ायम रखते हुए इस बार भी रक्षा बंधन के पवित्र त्यौहार पर अपनी हिन्दू बहनों के घर जाकर राखी बंधवा न केवल उन्हें सुरक्षा का वचन दिया बल्कि भारत की गंगा जमनी तहज़ीब को क़ायम रखा और देश और समाज को एकता का संदेश भी दिया।जमील फोरमैन की हिन्दू बहनों ने भी जमील फोरमैन के लिए उनकी लंबी आयु और तरक़्क़ी के लिए दुआएँ माँगी।जमील फोरमैन ने बताया कि वह पिछले 22 वर्षों से अपनी हिन्दू बहनों से राखी बंधवा रहे हैं।क्योंकि भाई बहन का रिश्ता बहुत पवित्र होता है और यह धर्म जाति से ऊपर उठ कर है।उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति राजनीति से अलग है और बहुत महान है।जमील फोरमैन ने कहा कि इससे मुझे रूहानी सुकून मिलता है।और मैं आजीवन यह रिश्ता निभाऊंगा।

0 टिप्पणियाँ