जनता ने विपक्ष को आईना दिखाते हुए भाजपा को बडी जीत दिलाई -जसवंत सैनी
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने श्रीमती सरोज कुशवाहा,मेलाराम पँवार, प्रमोद कौशिक आदि के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर प्रदेश में उपचुनावों में प्रचंड विजय मिलने पर बधाई दी और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
रामपुर मनिहारान निवासी प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मेलाराम पँवार, श्रीमती सरोज कुशवाहा, पूर्व ज़िला महामंत्री प्रमोद कौशिक,किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सन्नी पँवार व सहदेव चौधरी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की और उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनावों में प्रचंड विजय मिलने पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।साथ ही महाराष्ट्र में बनने जा रही भाजपा सरकार की बधाई भी दी।उन्होंने विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।बाद में राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि भाजपा की नीतियों के चलते ही भाजपा का ग्राफ़ लगातार बढ़ता जा रहा है।विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।जनता ने विपक्ष को आईना दिखाते हुए भाजपा को बडी जीत दिलाई है।उन्होंने कहा कि 2027 में भी प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है।पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मेलाराम पँवार ने कहा कि भाजपा जातिवाद की राजनीति नहीं करती।भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलती है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं।
0 टिप्पणियाँ