Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय लोकदल ने दी डा मनमोहन सिंह को विन्रम श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय लोकदल ने दी डा मनमोहन सिंह को विन्रम श्रद्धांजलि

रिपोर्ट अमान उल्ला

सहारनपुर-हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर विन्रम श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि भारत के महान अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

डॉ. मनमोहन सिंह जी ने अपने अद्वितीय नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों से भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनका योगदान हर भारतीय के दिल में सदैव अमर रहेगा।उनकी सादगी, शालीनता, ईमानदारी और ज्ञान से हमें प्रेरणा मिली।देश को एक बेहतर नेता मिला, बल्कि एक आदर्श व्यक्तित्व मिला।सभी वर्गों के साथ साथ किसानों के भी शुभचिंतक थे।देश उन्हें हमेशा याद करेगा।खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक,मो.आरिफ,राजदीप ढाका,पप्पू चौधरी ने भी श्रद्धांजलि दी।

          

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बीएलओ की मौतों के खिलाफ आम आदमी पार्टी की श्रद्धांजलि सभा