Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष हैंडबॉल प्रतियोगिता मे प्रतिभाग हेतू सहारनपुर मंडल की टीम का हुआ चयन

 प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष हैंडबॉल प्रतियोगिता मे प्रतिभाग हेतू सहारनपुर मंडल की टीम का हुआ चयन

 रिपोर्ट  मनोज कश्यप

सहारनपुर-खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 20 दिसम्बर, 2024 तक अमेठी में किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग हेतु क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा आज मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन अनिमेष सक्सेना क्रीडाधिकारी सहारनपुर के दिशा निर्देशन में किया गया। 
चयन ट्रायल मे मो0 अदनान, आर्यन कर्नवाल, सचिन कुमार, भविष्य चौधरी, अनंत गर्ग, वंशीत कुमार, अक्षय, सन्नी पाल, पवन कुमार, नमन धीमान, अजय सैनी (सभी मु0नगर), शिवम कर्णवाल (शामली) का चयन किया गया जबकि आरक्षित खिलाड़ियो मे विनय, मनप्रीत (मु0नगर ) का चयन किया गया। मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल मे उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष और सहारनपुर मंडल के संयोजक डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, बृजेश कुमार, अमित चौधरी आदि उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न