Ticker

6/recent/ticker-posts

68वीं राष्ट्रीय स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर के यशविन्द्र सिंह का बजा डंका, कांस्य पदक जीतकर किया नाम रोशन

68वीं राष्ट्रीय स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर के यशविन्द्र सिंह का बजा डंका, कांस्य पदक जीतकर किया नाम रोशन

कांस्य पदक जीतने पर यशविन्द्र सिंह को क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा एवं जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता समेत खेल प्रशिक्षको ने दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट मनोज कश्यप            

सहारनपुर-दिल्ली में संपन हुई 68वीं राष्ट्रीय स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर जनपद के यशविन्द्र सिंह ने कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। प्रतियोगिता मे कांस्य पदक जीतने पर यशविन्द्र सिंह को क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा एवं जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, कुश्ती कोच आदेश कुमार समेत खेल प्रशिक्षको ने शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान मे 68वीं राष्ट्रीय स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 27 अप्रैल, 2025 तक दिल्ली में किया गया। जिसमें जनपद सहारनपुर के यशविन्द्र सिंह ने 110 किग्रा0 भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। यशविन्द्र सिंह पुत्र गौतम कुमार वर्मा, ग्राम बरसी, सहारनपुर के निवासी है। जो स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में आदेश कुमार, कुश्ती प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करते है। कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार ने यशविन्द्र सिंह के खेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यशविन्द्र सिंह बहुत लगनशील खिलाडी है। यशविन्द्र सिंह के विजयी होने पर स्टेडियम के अन्य खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड गयी व खेल के प्रति जागरूकता एवं उत्साह बढ़ा। राष्ट्रीय स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर यशविन्द्र सिंह को क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा एवं जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने दूरभाष पर बधाई दी। खिलाड़ियों की इस प्रकार निरंतर प्राप्त की गयी उपलब्धियों से अन्य खिलाड़ियों को खेल के प्रति जागरूकता एवं लगन उत्पन्न होती है तथा खेल को बढावा मिलता है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के समस्त स्टाफ एवं कुश्ती खिलाड़ियों ने यशविन्द्र सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अपने हक की लड़ाई को संगठित रहे व्यापारी वर्ग -मनोज सिंघल