Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश मास्टर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का सहारनपुर मे हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश मास्टर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का सहारनपुर मे हुआ आयोजन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- उत्तर प्रदेश मास्टर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। 

उत्तर प्रदेश मास्टर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के बारे मे जानकारी देते हुए सोनम राजपूत ने बताया कि उत्तर प्रदेश मास्टर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन आईएमए भवन, सहारनपुर में 27 अप्रैल 2025 को किया गया। जिसमें खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। सोनम राजपूत ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर डॉ0 अतुल सिन्हा एवं सहारनपुर कल्ब के सचिव हेमन्त जोशी के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
प्रतियोगिता में सहारनपुर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अशोक सक्सेना, जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के सचिव डॉ0 संदीप गुप्ता समेत अन्य अतिथियो को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश मास्टर वेटलिफ्टिंग चौम्पियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भेड़े चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग