एक करोड़ 19 लाख में बनेगी बुद्धुघाट की क्षतिग्रस्त दीवार
महापौर ने डेढ़ करोड़ से अधिक के विकास कार्याे का किया शुभारंभ
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-वार्ड 22 में बाबा लालदास बाड़ा घाट से आगे बुद्धुघाट के निकट पांवधोई नदी की क्षतिग्रस्त दीवार एक करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से बनायी जायेगी। महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज सुबह उक्त दीवार के पुर्ननिर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या 41 की रामघाट बस्ती में विभिन्न सड़कों के सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का भी उन्होंने शुभारंभ किया। इन विकास कार्यो पर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की लागत आयेगी।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज सुबह वार्ड 22 में शिवधाम के बराबर में बुद्धुघाट के निकट नदी की क्षतिग्रस्त दीवार के पुर्ननिर्माण कार्य का शुभारंभ किया। दीवार पर एक करोड़ 19 लाख रुपये की लागत आयेगी। उन्होंने वार्ड 41 में 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का भी नारियल फोड़कर व सड़क पर गेंती मारकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि नगर निगम निर्माण कार्यो के माध्यम से शहर में सुधार एवं विकास कार्यो को लगातार गति दे रहा है। उपलब्ध संसाधनों के साथ यह निगम द्वारा महानगर के विकास का अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर पार्षद संजय सैनी, पार्षद सुखबीर वर्मा, पार्षद मयंक गर्ग, पार्षद राकेश कल्याण, मंडल अध्यक्ष मनुज तायल तथा वरिष्ठ भाजपा नेता अनेश शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, सर्विष्ट गुप्ता एवं रामपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ