Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा संगठन और कार्यकर्ता इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाएं-धर्मपाल सिंह

भाजपा संगठन और कार्यकर्ता इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाएं-धर्मपाल सिंह

एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए आवश्यक-राज्य मंत्री जसवंत सैनी

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-भाजपा की महत्वाकांक्षी योजना ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर रविवार को रामपुर मनिहारान में प्रबुद्ध समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

देवबंद रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर भाजपा महामंत्री धर्मपाल सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और व्यापारी वर्ग समेत विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए धर्मपाल सिंह ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा बार-बार चुनाव होने से न केवल आर्थिक संसाधनों पर बोझ पड़ता है। बल्कि विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं। देशहित में एक साथ चुनाव जरूरी है, जिससे समय, धन और श्रम की बचत होगी। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का हिस्सा बताया और कहा कि भाजपा संगठन और कार्यकर्ता इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि बार बार चुनाव होने के कारण आचार संहिता लगने से विकास कार्य बाधित होते हैं।सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी चुनावों में लगने से प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते हैं।उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए आवश्यक हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता योग गुरु भारत भूषण व संचालन पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य मेलाराम पँवार ने किया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को समर्थन देने की शपथ ली। इस अवसर पर पूर्व सांसद राघवलखनपाल शर्मा, विधायक चौधरी कीरत सिंह ,विधायक देवेंद्र निम,विधायक राजीव गुम्बर,विधायक मुकेश चौधरी, मेयर डॉ अजय कुमार सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी, ज़िला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह, नक्षत्र पँवार, हैदर चौधरी, अजीत राणा,डॉ हरि कुमार सैनी, कृष्णचंद सैनी, प्रमोद कौशिक,प्रवीण सैनी, दीपक सैनी, अनिरुद्ध सैनी आदि काफी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रविन्द्र प्रताप सिंह गुर्जर को अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन हापुड़ जिले से जिलाध्यक्ष किया नियुक्त