Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता मे पदक जीतकर खिलाड़ियो ने किया नाम रोशन

उत्तर प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता मे पदक जीतकर खिलाड़ियो ने किया नाम रोशन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता मे सहारनपुर जिले के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता में पदक जीतने पर सहारनपुर जनपद के कराटे खिलाड़ियों समेत कराटे कोच बसंत उपाध्याय को सम्मानित किया गया। 

देवबंद स्थित बसंत कराटे एकेडमी के कोच बसंत उपाध्याय नें बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता का आयोजन जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा मे किया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश के कई जिलो से कराटे खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे सहारनपुर जिले की कराटे टीम की ओर से प्रतिभाग करते हुए कराटे खिलाड़ी निशु प्रजापति, तनु भारती ने स्वर्ण पदक, आयुष, वासु, अफ्फान , वरनीका ने रजत पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराया। कराटे कोच बसंत उपाध्याय नें बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर निशु प्रजापति व तनु भारती का चयन मध्यप्रदेश मे होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया।  उत्तर प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों व कराटे कोच बसंत उपाध्याय को सिहान अमित गुप्ता के द्वारा सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, वालीवाल, हैण्डबाल, टेबुल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी व भारोत्तोलन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन