भारतीय कुराश टीम की चयन प्रतियोगिता का सहारनपुर मे हुआ समापन
चयनित खिलाड़ी कोरिया में होने वाली एशियन कुराश प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग - विक्रान्त क़ुमार
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-भारतीय कुराश टीम की चयन प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीनियर वर्ग मे आयोजित हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने का खेल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी कोरिया मे होने वाली एशियन कुराश प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
द इंडियन कुराश एसोसिएशन के महासचिव विक्रान्त क़ुमार ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में द इंडियन कुराश एसोसिएशन के तत्वावधान में भारतीय कुराश टीम की चयन प्रतियोगिता का आयोजन 16 व 17 मई 2025 को किया गया। चयन प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों में जोरदार मुक़ाबला हुआ। उन्होने बताया कि चयन प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी 31 जुलाई से 05 अगस्त 2025 तक कोरिया में होने वाली एशियन कुराश प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। द इंडियन कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कपूर ने बताया कि उपरोक्त चयनित खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। जिससे खिलाड़ियों को और बेहतर बनने का अवसर मिलेगा। चयन प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीनियर वर्ग मे आयोजित हुए मुकाबालो में सीनियर महिला वर्ग के -48 किलोग्राम में सिमरन (हरियाणा), -52 किलोग्राम में पूजा मलिक (हरियाणा), -57 किलोग्राम में पिंकी (दिल्ली), -63 किलोग्राम में काश्वी (हरियाणा), -70 किलोग्राम में शीनू (हरियाणा), -78 किलोग्राम में कशिश डागर (दिल्ली), -87 किलोग्राम में प्रगति (हरियाणा), प्लस 87 किलोग्राम में मुस्कान (दिल्ली) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना चयन पक्का किया। पुरुष वर्ग के - 60 किलोग्राम में सागर (महाराष्ट्र), -66 किलोग्राम में ओम रतन (पंजाब) -73 किलोग्राम में रोहित (हरियाणा),- 81 किलोग्राम में विशाल (हरियाणा), - 90 किलोग्राम में निलेश (दिल्ली), -100 किलोग्राम में राहुल (हरियाणा), -120 किलोग्राम में जतिन (हरियाणा), प्लस 120 किलोग्राम में परिक्क्षित कुमार (हरियाणा) का चयन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. संदीप गुप्ता, भारतीय खेल प्राधिकरण की प्रशिक्षक किरन, सोमबीर, राहुल व्यास, अंकुश नागर, डॉ शक्ति, राजेश कुमार, मोहित शर्मा, अंशुल, अंतरिक्ष, मंजू नायल, ध्रुवेश, दिव्यांश, दीक्षा आदि ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ