मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़ा जाए - भगत सिंह वर्मा
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -देश के किसानों की फसलों की लागत कम करने के लिए मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराये जाए।
चिलकाना रोड कार्यालय पर एक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के किसानों की फसलों की लागत कम करने के लिए मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराये जाए। उत्तर प्रदेश में मनरेगा योजना में मजदूरी मात्र 237 रुपए है। जबकि उत्तर प्रदेश में मजदूरी ₹400 से ₹500 तक है। यही कारण है कि मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। 237 रुपए में कौन मजदूर काम करेगा। मनरेगा योजना में आवंटित धन को नेता अधिकारी मिलकर लूट रहे हैं। जिससे न मजदूर को कोई लाभ है और न ही किसान और देश को कोई लाभ हो रहा है। देश के बजट में प्रतिवर्ष एक लाख करोड रुपए के लगभग मनरेगा योजना पर धन आवंटित किया जा रहा है। एक लाख करोड रुपए से देश के सभी किसानों को खेती करने के लिए मजदूर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि 237 रुपए सरकार मनरेगा योजना से मजदूरों को उपलब्ध कराए। और 263 रुपए किसान मजदूरों को देंगे। इस प्रकार मजदूरों को ₹500 मजदूरी मिल पाएगी। जिससे किसान और मजदूर दोनों को लाभ होगा। और इस प्रकार खेती की लागत भी कम होगी। ग्राम प्रधान ग्राम सचिव और किसान की संस्तुति पर मजदूरों को₹500 मजदूरी दिलाई जाएगी। जिसमें कोई घोटाला नहीं होगा। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पिछले 10 वर्षों में मनरेगा योजना पर किए गए भारी घोटाले पर स्वेत पत्र जारी करके देश के किसानों को अवगत कराए। आज मनरेगा योजना और फ्री राशन के कारण किसानों को मजदूर न उपलब्ध होने के कारण किसानों के सामने भारी संकट उत्पन्न हो गया है। भगत सिंह वर्मा ने माननीय प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की और संचालन राष्ट्रीय सलाहकार रजत शर्मा ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद जहीर तुर्की प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर चौधरी प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक प्रदेश सचिव डॉ परविंदर मलिक मंडल प्रभारी दुष्यंत सिंह जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट जिला मंत्री दीपक चौधरी जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम जहीरपुर प्रदेश सचिव मास्टर रईस अहमद हाजी सुलेमान हाजी साजिद महबूब हसन सुधीर चौधरी अरविंद चौधरी आदि ने भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ