सेना के लड़ाकू हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
सहारनपुर में पायलट ने खाली मैदान में उतारा, पुलिस और सेना के अफसर पहुंचे
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-सेना के लड़ाकू अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। पायलट ने चिलकाना के यमुना किनारे बसे गांव जोधेबांस में लैंडिंग कराई है। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोग रुक गए। सेना के जवानों ने सुरक्षा की वजह से उनको दूर किया
शुक्रवार को सेना का हेलिकॉप्टर रूटीन अभ्यास के लिए उड़ान पर था। तभी यमुना किनारे जोधेबांस गांव के पास तकनीकी खराबी आने के कारण पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की आपातकालीन (इमरजेंसी) लैंडिंग कराई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं SP देहात सागर जैन ने बताया-सरसावा एयरफोर्स से उड़ा अपाचे हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग के लिए मजबूर हुआ। हेलिकॉप्टर में कोई विस्फोट या अन्य दुर्घटना नहीं हुई है। यह एक नियंत्रित व सुरक्षित लैंडिंग रही।
0 टिप्पणियाँ