Ticker

6/recent/ticker-posts

ऐतिहासिक कारगिल विजय दिवस वीर भारतीय सेना के पराक्रम की याद दिलाने वाला।सभी को करना चाहिए सेना का सम्मान-आशुतोष दयाल शर्मा

ऐतिहासिक कारगिल विजय दिवस वीर भारतीय सेना के पराक्रम की याद दिलाने वाला।सभी को करना चाहिए सेना का सम्मान-आशुतोष दयाल शर्मा

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-विजीसीएफ के चेयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस ऐतिहासिक है।ये वीर भारतीय सेना के पराक्रम की याद दिलाता है।हमें भारत की सेना का सम्मान करना चाहिए।

विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा ने कारगिल विजय दिवस पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ये ऐतिहासिक दिन है जब हमारे वीर सैनिकों ने अपनी कर्तव्यनिष्ठता और देशभक्ति के जज़्बे के साथ कम तापमान और ऑक्सीजन की कमी जैसी विपरीत परिस्थितियों में दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे।ये हमारे लिए गर्व का विषय है।उन्होंने कहा कि ये हमारे सैनिक ही हैं जो रात दिन प्रत्येक परिस्थिति में सीमाओं पर डटे रहते हैं ताकि हम देशवासी आराम से सो सकें।आशुतोष दयाल शर्मा ने कहा सैनिकों और समर्पण की भावना को शब्दों में नहीं पिरोया जा सकता।वे बेमिसाल हैं।उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने सैनिकों का सम्मान करना चाहिए और उनके समर्थन सहयोग के लिए भी हमेशा तैयार रहना चाहिए।आशुतोष दयाल शर्मा ने कहा कि जिन सैनिकों ने बलिदान दिया हम उन्हें नमन करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तहसील स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम