किसी भी समस्या या अपराध की आशंका होने पर बिना झिझक पुलिस से सीधे संपर्क करें-एसआई वर्ष कुशवाह
रिपोर्ट सुहैल खान
गंगोह- गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्ययनरत छात्र छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा के महत्व, साइबर अपराध, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की रोकथाम व तत्काल पुलिस सहायता लेने के उपाय बताए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि एसआई वर्ष कुशवाह, उप प्रधानाचार्य पूजा सिंह, उप प्रधानाचार्य दीपक सैनी व कोऑर्डिनेटर पारुल अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथि एसआई ने उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा के महत्व, साइबर अपराध, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की रोकथाम व तत्काल पुलिस सहायता लेने के उपाय बताए गए। कहा कि समाज में महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा तभी संभव है जब हर व्यक्ति सजग और जागरूक रहेगा। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस 108, फायर ब्रिगेड 101 सहित अन्य हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी समस्या या अपराध की आशंका होने पर बिना झिझक पुलिस से सीधे संपर्क करें। इसके बाद आयोजित प्रश्न प्रहर में छात्र छात्राओं ने दैनिक जीवन में अपने समक्ष आने वाली कठिनाईयों के बार में कई प्रश्न पूछा। इस पर एसआई ने समस्याओं का समाधान किया। उप प्रधानाचार्य दीपक सैनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्कूल का समस्त मौजूद रहा।
0 टिप्पणियाँ