Ticker

6/recent/ticker-posts

एशियन कुराश चैम्पियनशिप मे सहारनपुर के खिलाड़ियों का बजा डंका, दो कांस्य पदक जीतकर देश का नाम किया रोशन

एशियन कुराश चैम्पियनशिप मे सहारनपुर के खिलाड़ियों का बजा डंका, दो कांस्य पदक जीतकर देश का नाम किया रोशन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियन कुराश चैम्पियनशिप 2025 में सहारनपुर के दो होनहार खिलाड़ी कृष्णा शर्मा व राघव मिड्ढा ने कांस्य पदक जीतकर अपने देश का नाम रोशन कर दिया। चैम्पियनशिप में पदक जीतने पर कृष्णा शर्मा व राघव मिड्ढा को द इंडियन कुराश एसोसिएशन के महासचिव विक्रांत कुमार व सहारनपुर कुराश एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। 

द इंडियन कुराश एसोसिएशन के महासचिव विक्रांत कुमार ने बताया की एशियन कुराश चैम्पियनशिप का आयोजन 31 जुलाई से 05 अगस्त 2025 तक दक्षिण कोरिया में किया गया। जिसमें सहारनपुर के कुराश खिलाड़ी कृष्णा शर्मा ने 42 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक व 50 किग्रा भार वर्ग में राघव मिड्ढा ने कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। उन्होने कहा कि इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे खिलाड़ियों की कठोर मेहनत, लगन और समर्पण के साथ-साथ उनके कोच मोहित शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिन्होंने निरंतर मार्गदर्शन एवं कठिन परिश्रम से इन खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। द इंडियन कुराश एसोसिएशन के महासचिव विक्रांत कुमार ने बताया कि हमारे युवा खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। एशियन कुराश चैम्पियनशिप मेें सहारनपुर के कृष्णा शर्मा व राघव मिड्ढा के कांस्य पदक जीतने पर सहारनपुर कुराश एसोसिएशन के सचिव मोहित शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सहारनपुर आने पर कृष्णा शर्मा व राघव मिड्ढा का स्वागत किया गया। एशियन कुराश चैम्पियनशिप में सहारनपुर के खिलाड़ी कृष्णा शर्मा व राघव मिड्ढा के कांस्य पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश कुराश संघ के पदाधिकारी सुशील राजपूत, प्रवीण चौधरी, पूजा त्यागी, सहारनपुर कुराश संघ से अंतरिक्ष, अरुण, अमित चौधरी, आर. के शर्मा, अंशुल, कृष्णकांत, निकिता, दिव्यांश आदि ने खिलाड़ियों व कोच को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

निरंकारी सतगुरु के जन्मोत्सव पर मानव सेवा की अनूठी मिसाल