पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन से दौड़ी शोक की लहर।
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने अपने कैम्प कार्यालय पर जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि अर्पित की
चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि मैं पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।उनका जाना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है, और समस्त राष्ट्र के लिए गहन शोक का क्षण है। उनका जीवन सत्य, साहस और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने सदैव समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को बुलंद किया और देशहित में अटूट निष्ठा के साथ कार्य किया। उनके निधन से देश ने एक सच्चा सेवक और प्रखर व्यक्तित्व खो दिया है।उनका जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उनका बेहतरीन कार्यकाल रहा। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। में सत्यपाल मलिक जी के परिवार और अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनका निधन एक युग के अंत का प्रतीक है। उनकी विरासत और योगदान सदैव स्मरण किए जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ